Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeअपराधशर्मनाक! भीमताल में दादा ने पोती के साथ किया दुष्कर्म, किशोरी की...

शर्मनाक! भीमताल में दादा ने पोती के साथ किया दुष्कर्म, किशोरी की तहरीर पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

भीमताल/ नैनीताल। नगर में एक दादा ने दादा पोती के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया हैं। दादा ने अपनी नबालिग पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसपर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी दादा फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि भीमताल के एक ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति ( रिश्ते में दादा) अपनी नबालिग पोती को घर में अकेला देखकर उसे पैसे का लालच देकर खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने डरे सहमे हुए पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर भीमताल थाने पहुंचे। जहां देर शाम पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो में मुकदमा दर्ज हो किया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। वहीं आरोपी फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में रोष है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें