Friday, June 2, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडगरमपानी– अनियंत्रित होकर पलटा निर्माण सामग्री लेकर जा रहा कैंटर

गरमपानी– अनियंत्रित होकर पलटा निर्माण सामग्री लेकर जा रहा कैंटर

गरमपानी स्थित काली पहाड़ी के समीप निर्माण सामग्री लेकर जा रहा कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं जेसीबी की सहायता से कैंटर को मोटर मार्ग से किनारे कर यातायात सुचारू किया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह शहिद बलवंत सिंह भुजान बर्धौ मोटर मार्ग पर काली पहाड़ी के समीप एक कैंटर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
कैंटर निर्माण सामग्री लेकर बर्धौ से खैरना की तरफ जा रहा था। वहीं दुर्घटना में वाहन में रखी निर्माण सामग्री मोटर मार्ग में गिर गई।

गनीमत रही कि हादसे में वहान चालक को किसी प्रकार की कोई चोट नही आई। हादसे के बाद जे सी बी की सहायता से वहान को सड़क के किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया जा सका।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें