कांग्रेस के दिग्गज उतरे सडकों पर जनता से वोट अपील करने।

Spread the love

कांग्रेस पार्टी ने बागेश्वर जिला मुख्यालय में रोड शो कर अपना दमखम दिखाया! और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की! पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला के भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने के बाद बागेश्वर विधानसभा चुनाव और दिलचस्प हो गया है!

कांग्रेस पार्टी के रोड शो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मैहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रत्याशी बसंत कुमार , पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए!

कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, व महंगाई सहित जन मुद्दों को लेकर चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट कर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने की अपील जनता से की जा रही है!
भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक माजिला ने कहा कि भाजपा में तानाशाही चल रही है! जिस कारण लोगों का मोह अब भाजपा से भंग होने लग गया है!चुनाव में कांग्रेस व भाजपा में कढ़ी टक्कर है ! कुछ मेहनत और की जाय तो कांग्रेस इस उपचुनाव को आसानी से जीत जायेगी! 


Spread the love