6 डॉक्टरों का एक साथ ट्रांसफर होने पर भड़की कांग्रेस! प्रदर्शन करके जताया विरोध

Spread the love

बागेश्वर जिले में एक साथ 6 डॉक्टरों के ट्रांसफर से कांग्रेस गुस्से में है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। एक साथ कई डॉक्टरों का स्थानांतरण होने से लोग भी नाराज हैं। अस्पताल में ओटी की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।

बागेश्वर एसबीआई तिराहे पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। बागेश्वर जनपद से 6 डॉक्टरों का एक साथ ट्रांसफर किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन थिएटर का बंद हो गया है। अल्ट्रासाउंड में धांधली हो रही है. इस पर अभी तक मजिस्ट्रियल जांच का नहीं हुई है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। थोक में डॉक्टरों के ट्रांसफर से कांग्रेसी नाराज: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनपद में लगातार प्रदेश सरकार की मनमानी से जिला अस्पताल का हाल बेहाल हो गया है। हर कोई आज जिला अस्पताल से बिना सही इलाज के वापस जा रहा है। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को दवाइयां तक नहीं मिल रही हैं। जन औषधि केंद्र मात्र शोपीस बन गया है। कांग्रेस पार्टी किसी भी रूप में इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। डसीला ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। वह भी इतना होते देख उसे अनदेखा कर रहे हैं। अपने इलाज के लिए ये लोग बाहर जा रहे हैं पर गरीब स्थानीय जनता की इनको कोई सुध नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार का दोहरा चरित्र उजागर होता है।


Spread the love