उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण! कैदियों से की मुलाकात

Spread the love

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल सोमवार को हल्द्वानी जेल पहुंची। कुसुम कंडवाल ने जेल के अंदर महिला महिला बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान कुसुम कंडवाल ने जेल में बंदी महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया जेल में बंदी महिला कैदियों से मुलाकात कर उससे बातचीत की। महिलाओं ने जेल व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा जेल का निरीक्षण करने का मकसद जेल में महिलाएं किस तरह से सुरक्षित हैं उनको दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेना है। निरीक्षण के दौरान महिलाओं ने अपनी बात भी रखी। कुछ महिलाओं ने अपना गुनाह को कबूल करते हुए कहा सरकार को बंदी महिलाओं सुधरने का मौका देना चाहिए। महिला कैदियों ने कहा जाने अनजाने में उनसे गुनाह हो चुके हैं लेकिन अब अपने गुनाह का पछतावा भी हो रहा है। महिलाओं ने कहा जेल की तरफ से सभी तरह की व्यवस्थाएं उनको पूरी मिल रही हैं। निरीक्षण और बातचीत के दौरान महिलाओं द्वारा किसी तरह का कोई खामियां सामने नहीं आई है। फिर भी जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जेल में बंदी महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। महिलाएं स्वालंबी के साथ-साथ कुछ आमदनी भी प्राप्त कर रही हैं। ऐसे में जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं को और स्वालंबी बनाने के लिए और प्रयास किया जाए। जिससे कि महिलाएं जेल से छूटने के बाद आत्मनिर्भर बन सके।


Spread the love