सैनिक खिलाफ सिंह नेगी हुए शहीद! कई दिनों से लखनऊ में चल रहा था इलाज

Spread the love

गोपेश्वर। नंदानगर विकास खंड के दूरस्थ कनोल गांव के भारतीय सेना के जवान 21 वर्षीय खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए। पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार को शाम पांच बजे दम तोड़ा। बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही कनोल गांव में उसकी मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोपेश्वर के नंदानगर विकास खंड के दूरस्थ कनोल गांव के भारतीय सेना के जवान 21 वर्षीय खिलाफ सिंह नेगी शहीद हो गए। पिछले एक माह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शहीद खिलाफ सिंह ने रविवार को शाम पांच बजे दम तोड़ा। बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही कनोल गांव में उसकी मां मथुरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता नारायण सिंह खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। शहीद खिलाफ सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी, उसके बड़े भाई कुंवर सिंह की गोपेश्वर में कपड़ों की दुकान है। जबकि बड़ी बहन की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। खिलाफ सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही नंदानगर में मातम पसर गया। कनोल गांव में भी सन्नाटा है। खिलाफ सिंह नेगी वर्ष 2021 में लैंसडाउन में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ से घर लाया जा रहा है। मंगलवार को सितेल में पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कनोल गांव पहले से ही वीर सपूतों की भूमि रही है। परिवार में खिलाफ सिंह ही नारायण सिंह का कमाऊ बेटा था। खिलाफ सिंह ने भारत माता की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए। बताया जा रहा है कि खिलाफ सिंह वर्तमान में जयपुर में तैनात था।


Spread the love