बड़ी खबरः ठण्ड से ठिठुरा पूरा उत्तर भारत! कोल्ड डे की स्थिति बनी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Spread the love

नई दिल्ली। कड़ाके की ठण्ड से पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। लगातार गिरते तापमान की कारण समूचे उत्तर भारत में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। गंभीर रुप से पड़ रही सर्दी के बीच मौसम विभाग में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई। गिरते तापमान के साथ घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। मौसम विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान भीषण ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग में इस राज्यों में आने वाले दो दिनों के लिए कोल्ड डे की स्थिति की घोषणा की है। आने वाले तीन दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा भी रहने वाला है।


Spread the love