Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
HomeUncategorizedकोरोना अलर्ट ! राज्य में लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, आज...

कोरोना अलर्ट ! राज्य में लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, आज 8 संक्रमितों की मौत के साथ इतने लोग पॉजिटिव

देहरादून। राज्य में कोरोना का ग्राफ आसमान छूने लगा है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 4964 कोरोना के नए मामले सामने आए है। वहीं आज भी 8 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब आज 3422 कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हुए है। वहीं राज्य में कोरोना का आंकड़ा अब 391915 पहुंच गया है। और स्वस्थ्य हुए लोगों का आंकड़ा 349364 पहुँच गया और 7468 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।
जिनमें देहरादून जिले से 1489 ,हरिद्वार से 706 , नैनीताल जिले से 666, उधमसिंह नगर से 485 , पौडी से 375, टिहरी से 120, चंपावत से 279, पिथौरागढ़ से 195, अल्मोड़ा 261, बागेश्वर से 214, चमोली से 55 , रुद्रप्रयाग से 44, उत्तरकाशी से 75 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 29950 है। इधर रिकवरी रेट 89.14 प्रतिशत पहुंच गया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें