उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट! बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली! खूबसूरत हुईं वादियां

Spread the love

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब चारों ओर बर्फबारी तेज हो गई है। हिमपात के चलते लगातार प्रदेश का तापमान लुढ़क रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी चोटियों पर तो आलम ये है कि यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है।

उत्तराखंड की सबसे फेमस जगह औली में भी मौसम बदल गया है। यहां बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि औली में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की गिरते फाहे लगातार ठंडक बढ़ा रहे हैं। आलम ये हो गया है कि अब झरने और नाले में पानी जम जा रहा है। औली में हुई ताजा बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह अब औली के मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। औली देश का एकमात्र स्की रिजॉर्ट है जिसकी बफीर्ली ढ़लानों को फिश से मान्यता प्रापत है। 1.35 किमी लंबी व 44 मीटर चौडी दक्षिण मुखी स्की ढ़लानें स्कीर्यसों की पहली पंसद रहती है। बर्फबारी के सीजन में ये औली पर्यटकों की पहली पसंदीदा जगह है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली आपके स्वागत के लिए तैयार है। यहां देशभर से पर्यटक यहां पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। यहां की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। चारों तरफ बर्फ की चादर यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देती है। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी का भी आनंद उठा सकते हैं।


Spread the love