Friday, June 2, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड का पहला साइबर न्यायालय खुला रुद्रपुर में

उत्तराखंड का पहला साइबर न्यायालय खुला रुद्रपुर में

लगातर बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए अब उत्तराखंड का पहला साइबर न्यायालय रुद्रपुर में खोल दिया गया है अब साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की सुनवाई अब जल्द हो सकेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में प्रदेश का पहला साइबर न्यायालय खुल गया। शनिवार को जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने विधि-विधान के साथ इसका शुभारंभ किया।

जिला जज पीएस खिमाल ने कहा कि साइबर न्यायालय की स्थापना होने से वादकारियों को जल्द न्याय मिल सकेगा, और इससे लोगों को काफी सुविधा रहेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए साइबर न्यायालय का उद्घाटन बेहद सूक्ष्म तरीके से किया है।

एसोसिएशन द्वारा उच्च न्यायालय के समक्ष साइबर न्यायालय की स्थापना का मुद्दा उठाया जा रहा था। इसको पूरा करते हुए उत्तराखंड में पहला साइबर न्यायालय शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए न्यायाधीश की नियुक्ति भी हो चुकी है। अब साइबर न्यायालय प्रारंभ होने के बाद कुमाऊं के वादकारियों को जल्द न्याय मिलेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें