उत्तराखण्डः फिर बदला मौसम का मिजाज! पहाड़ से लेकर मैदान तक छाए बादल

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम लगातार करवट बदल रहा है। आज अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहे, हांलाकि तराई में दोपहर बाद धूप खिल गयी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि ऊंचाई वाल इलाकों  में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सतही स्तर पर हवा का रुख बदलने लगा है। बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते कभी धूप तो कभी बारिश जैसी स्थिति बन रही है।


Spread the love