Thursday, October 5, 2023
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः 1 सितंबर से प्रदेशभर में चलेगा सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान

उत्तराखण्डः 1 सितंबर से प्रदेशभर में चलेगा सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी सैयद गुफरान ने बताया कि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी द्वारा मार्गदर्शित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक जनपदों में 15 दिवसीय ‘सड़क सुरक्षा-सह-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक प्रभावी रूप से प्रत्येक जनपदों में संचालित किया जायेगा। उक्त अवधि में जनपद के विद्यालयों एवं कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किये जायेंगे। जनपद के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किये जायेंगे। स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। विद्यालयों में चित्रकला, स्लोगन, निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगा। रेडियो टॉक शो, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर, जागरूकता फैलायी जायेगी। जनपद के भूस्खलन क्षेत्रों की पहचान कर, जनमानस को जागरूक किया जायेगा, सम्बन्धित विषय पर महत्वपूर्ण सूचनात्मक सामग्री का वितरण कर, आम जनमानस को जागरूक एवं शिक्षित किया जायेगा तथा जनहित में टीवी चैनलों, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया, डिजिटल मंच के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा। इस अभियान हेतु जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आरटीओ, एआरटीओ कार्यालय, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्रशासन की प्रभावी भागीदारी और समन्वय से उपरोक्त अभियान को सफल बनाया जायेगा। साथ ही उपरोक्त अभियान को सफल बनाने हेतु पैनल अधिवक्ता, पराविधिक कार्यकर्ता एवं तहसील विधिक सेवा समितियों का भी सक्रिय सहयोग लिया जायेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें