उत्तराखण्डः मसूरी में रक्षाबंधन की धूम! बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Spread the love

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सुत्र बांधकर जन्म जन्म तक सुख-दुख में साथ निभाने का वचन भाईयों से लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। घर के बुढे-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दोपहर में अधिकांश बहनों ने भाई की कलाई पर राखी सजाई और उपहार पाकर अपनों के साथ खुशियां मनाई। मसूरी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार को अटूट बंधन मे बांधने का कार्य करती है और समाज में समरसता का भाव जगाती है। हम रक्षाबंधन इसलिए मनाते है कि समाज की रक्षा कर सके। एक-दूसरे के सुख-दुख के सहयोगी बन सके। जिस प्रकार कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने बताया भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह पर्व बहनों के मान-सम्मान की सुरक्षा का पर्व है।


Spread the love