उत्तराखण्डः नए साल का जश्न! मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना, सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

देहरादून। प्रदेशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। आज सुबह-सुबह लोग मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरूआत की। इस दौरान एक-दूसरे को शुभकामनाओं का दौर भी जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी। वहीं काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक तक आशीर्वाद के लिया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षों से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है।


Spread the love