Sunday, May 19, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः बेकाबू हुई जंगलों की आग! एक्शन मोड पर वन विभाग, आग...

उत्तराखण्डः बेकाबू हुई जंगलों की आग! एक्शन मोड पर वन विभाग, आग लगाने वालों पर केस दर्ज

देहरादून। उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं के जंगल धू-धू कर चल रहे हैं। वहीं वन विभाग अगजनी की चुनौतियों को देखते हुए अब शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला कर चुका है। दरअसल उत्तराखंड में वन विभाग ने अब तक 196 केस दर्ज किए हैं। यह केस जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इसमें कुल 23 आग की घटनाएं ऐसी हैं, जिन्हें लगाने वालों का वन विभाग ने पता लगा लिया है। इन मामलों में कुल 29 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 176 केस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार वन विभाग ने जंगलों में आग के लिए सीधे तौर पर डीएफओ को जिम्मेदार बताया है। साथ ही जंगलों में लगने वाली आग के लिए डीएफओ को खुद मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें