उत्तराखण्डः सोमेश्वर के जंगल में मिला शव! ग्रामीणों में मचा हड़कंप, जानवरों ने नोचे कई अंग

Spread the love

सोमेश्वर। उत्तराखण्ड के सोमेश्वर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फल्याटी गांव के वन पंचायत क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मृत व्यक्ति के आंख, नाक तथा कान गायब हैं। शव किसी नेपाली श्रमिक का होने का अंदेशा जताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ऊंची पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया होगा। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को फल्याटी वन पंचायत के कालीगाड़ जंगल में गांव की महिलाओं ने घास काटते समय दूर से एक शव देखा। उन्होंने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मृत व्यक्ति की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए क्षेत्र के नेपाली श्रमिकों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि शव किसी नेपाली श्रमिक का है। जो कि संभवतः ऊंची पहाड़ी से वीरान खाई में जा गिरा। संभव है जंगली जानवरों ने उसके शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।


Spread the love