उत्तराखण्डः लमगड़ा में कांग्रेसियों ने फूंका विधायक मेहरा का पुतला! विकास कार्य रोकने का लगाया आरोप, की जोरदार नारेबाजी

Spread the love

अल्मोड़ा। आज लमगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जागेश्वर विधानसभा के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाते हुए विधायक मोहन सिंह मेहरा का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान व कानून की धज्जियां उड़ाकर काम करने का प्रयास कर रही है।इस दौरान विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गयी। इस मौके पर दीवान सतवाल, रमेश बिष्ट, राजेंद्र बिलवाल, दयाल पांडे, मोहन ढैला, दीपक मलाड़ा, गोपाल बनौली, विशन राम, चंदन राम मलाड़ी, नवीन कुमार, हिमांशु नगरकोटी, विनोद कुमार, पान सिंह गैलाकोटी, चंदन सिंह गैलाकोटी, सुनील कुमार, मुकेश पांडे, लक्ष्मण आर्य, जीवन राम, राजेंद्र प्रसाद, रूपा देवी, सागर नगरकोटी, पंकज नगरकोटी, हेमा देवी, चंदन बिष्ट, तुलसी देवी, पुष्कर बिष्ट आदि शामिल रहे।


Spread the love