Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः सीएम धामी ने दी रामनवमी की शुभकामना! कन्या पूजन कर लिया...

उत्तराखण्डः सीएम धामी ने दी रामनवमी की शुभकामना! कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद, जगह-जगह निकली शोभायात्रा

देहरादून। आज प्रदेशभर में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। प्रदेश में विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ आया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामनवमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीमए धामी ने पत्नी के साथ सीएम आवाज आवास पर कन्या पूजन किया। बता दें कि इस बार रामनवमी बहुत ही खास रही। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई गई। दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुई जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर सूर्यदेव ने अपनी किरणों से रामलला के मस्तक पर तिलक किया। और इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें