उत्तराखण्डः कैलाश अस्पताल पहुंचे सीएम धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट! पूर्व मंत्री मोहन सिंह का जाना हाल, स्वास्थ्य लाभ की कामना

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कैलाश अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने उनका इलाज करने वाली डाक्टरों की टीम से उनके उपचार और उनकी सेहत को लेकर बातचीत की। उन्होंने गांववासी की धर्मपत्नी को ढांढस बढ़ाते उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Spread the love