उत्तराखण्डः मौसम का बदला-बदला मिजाज! मैदान में खिली चटख धूप, पहाड़ों पर कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रविवार को चटक धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और कोहरा लगातार परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज मैदानी इलाकों में दिन के समय सामान्य तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा हो सकता है। जिसके चलते दिन के समय ठंड का एहसास कम होगा। उधर पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर परेशान करेगी। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज होने ने प्रदेश भर में ठंड का एहसास होगा। इधर मैदान में भी सुबह-शाम ठण्ड का असर देखने को मिल रहा है।


Spread the love