रेप के अलग-अलग मामलों में दो युवक गिरफ्तार! एक पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

Spread the love

उत्तराखंड के चमोली में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पहला मामला नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने फिर रेप करने से जुड़ा है तो वहीं दूसरा मामला रेप के बाद एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस के मुताबिक पहले मामले में थराली के हरिनगर लेटाल का रहने वाला युवक दीपक पुत्र रंजीत राम (उम्र 27 वर्ष) नारायणबगड़ से नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। आरोपी लड़की को ऋषिकेश ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा मामला राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय नारायणबगड़ में प्रसव से जुड़ा है। जहां एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। जांच में पता कि नारायणबगड़ के सिलोड़ी गांव के एक युवक सचिन पुत्र बलवंत सिंह (उम्र 19 वर्ष) ने 9 महीने पहले नाबालिग लड़की को अपने गांव ले गया था। जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। इसी बीच नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। जिसने बीते रोज बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थराली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कर्णप्रयाग पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी रेप की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे थे।


Spread the love