Saturday, September 23, 2023
No menu items!
Homeउत्तराखंडनहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा घर का चिराग! देर रात...

नहाने के दौरान कोसी नदी में डूबा घर का चिराग! देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान नहीं मिली सफलता

रामनगर के कोसी नदी में भरतपुरी क्षेत्र में नहाने के दौरान युवक भवर में फंस कर डूब गया। जिसका देर रात तक कोई पता नही चल पाया है। युवक को तलाशने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा नैनीताल से एनडीआरफ की टीम भी पहुंची है। मगर अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया गया। निहाल (23) अपने दो दोस्तों के साथ रविवार की साम भरतपुरी के सामने जंगल किनारे कोसी नदी में नहाने गया था। इसी बीच वह गहरे पानी मे डूबता चला गया। उसके साथियों ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह असफल रहे। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने भी उसे तलाशना चाहा लेकिन पानी अधिक होने के कारण उसका कोई पता नही चल पाया। निहाल के पिता का निधन लगभग पांच साल पहले हो गया था। घर मे उसकी केवल मां भी है जो किसी तरह घर का खर्च चलाती है। बेटे के डूबने की खबर सुनकर उसका रो-रो कर बुरा हाल है। आसपड़ोस के लोग भी उसके घर सात्वना देने पहुच रहे है। उधर, एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि अंधेरा होने के कारण फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन रोक दिया गया है। सोमवार को सुबह से फिर उसकी खोज की जाएगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें