पीएम मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा पहुंचे केदारनाथ धाम! रुद्राभिषेक करके की विश्व कल्याण की कामना

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा ने आज केदारनाथ का दौरा किया। डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना करके विश्व एवं जन कल्याण की कामना की।

प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार पीके मिश्रा एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचे। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से उन्होंने वीआईपी हेलीपैड पर लैंडिंग की। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर उतरते ही उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र एवं आपदा की जानकारी लेनी शुरू कर दी। मंदिर के समीप तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर पीके मिश्रा का स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की। इससे पहले 14 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। एयर चीफ मार्शल ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए थे. वो बदरीनाथ में वेदपाठ पूजा में शामिल हुए थे। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने तब विशेष पूजा संपन्न करायी थी. एयर चीफ मार्शल ने देश की खुशहाली की दुआ मांगी थी। एयर चीफ मार्शल केदारनाथ धाम भी गए थे। केदारनाथ में एयर चीफ मार्शल ने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया था। पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की बेटी भी चारधाम यात्रा पर पहुंची थीं। वेंकैया नायडू की बेटी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने अपनी चारधाम यात्रा के बारे में बताया था। पूर्व उप राष्ट्रपति की बेटी ने कहा था कि चारधाम यात्रा पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है।


Spread the love