Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडभीमताल – इंडिया आइकॉन किड्स अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुई...

भीमताल – इंडिया आइकॉन किड्स अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुई हरमन माइनर स्कूल की छात्रा दक्षिणा सिंह

भवाली/भीमताल– नगर के हरमन माइनर स्कूल की की छात्रा दक्षिणा सिंह को इंडिया आइकॉन किड्स अचीवर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। दक्षिणा सिंह हरमन माइनर स्कूल की पांचवी कक्षा की छात्रा है यह पुरस्कार नेशनल एकेडमी ऑफ आर्ट्स एजुकेशन पुणे महाराष्ट्र द्वारा दिया गया है। दक्षिणा को यह पुरस्कार हिंदी की प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता रश्मि रथी के कविता पाठ के लिए दिया गया है इसके साथ ही स्कूल के कक्षा 1 के छात्र और अर्थव सिंह को तीसरी अवेकस प्रतियोगिता 2022 का पुरस्कार और सम्मान दिया गया है। इस अवसर पर संस्था की शिक्षा एवं बाल विकास परियोजना निदेशक देव रति बोस ने दक्षिणा सिंह व अथर्व सिंह के सम्मानित होने पर कहा कि इन्होंने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य केडी सिंह को इन पुरस्कारों पर बधाई दी और दक्षिणा और अर्थव सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें