Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Homeउत्तराकाशीउत्तरकाशी में भीषण हादसा! तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 26...

उत्तरकाशी में भीषण हादसा! तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 26 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

उत्तरकाशी से एक बेहद ही दुःखद खबर सामने आ रहीं हैं, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक तीर्थ यात्रियों से भरी बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका हायरसेन्टर में ईलाज चल रहा हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को बस संख्या UK-04-1541 हरिद्वार से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के 28 तीर्थ यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस बस में चालक परिचालक समेत कुल 30 लोग सवार थे। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 गम्भीर रूप से घायल लोगों का ईलाज चल रहा हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने अधिकारियों के साथ उत्तराखंड पहुंच चुके हैं, और स्थिति पर नजर बनाएं हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को दो दो लाख और घायलों के परिजनों को पचास, पचास हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें