Thursday, May 16, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडनैनीतालः कांग्रेस प्रत्याशी जोशी ने की नुक्कड़ सभाएं! बोले- भाजपा की नीतियों...

नैनीतालः कांग्रेस प्रत्याशी जोशी ने की नुक्कड़ सभाएं! बोले- भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त, जीत के लिए दिखे आश्वस्त

नैनीताल। नैनीताल-ऊधमसिंह सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने लोकसभा के अन्तर्गत कालाढूंगी विधानसभा में कालाढूंगी, बैलपडाव, कोटाबाग, गैबुआ में चुनाव कार्यालय खोलकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर उनकी जीत पक्की है। भाजपा मोदी जी को यहां पर लाई और आने वाले समय में योगी जी भी आ रहे हैं, परंतु इन सभी बातों से चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। आज देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार सिर्फ जुमेलीबाजी करने में माहिर है, आम जनता की समस्याओं से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। कहा कि अब लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, संजीव आर्या आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें