Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडनैनीतालः 18 मार्च से शुरू होगा 27वां फागोत्सव! अलग-अलग जिलों से पहुंचेगी...

नैनीतालः 18 मार्च से शुरू होगा 27वां फागोत्सव! अलग-अलग जिलों से पहुंचेगी महिला होलियारों की टीम

नैनीताल। राम सवेक सभा द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज श्री राम सेवक सभा सभागार में पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में इस वर्ष के होली महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए
रामसेवक सभा जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 27वां फागोत्सव का शुभारंभ 18 मार्च से किया जा रहा है। जिसमें 19 मार्च को महिला होली जुलूस व स्वांग के साथ शुरू होगा। 18 मार्च को रामसेवक सभा प्रांगण में महिला बैठकी होली, 20 मार्च को चीर बंधन व रंग धारण होगा। इस दौरान महिला व पुरुष की टीमों द्वारा एकल होली गायन के साथ ही विभिन्न जिलों से आयी महिला होलियारों की टीम प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा सभा का हमेशा से लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास के साथ-साथ संस्कृति को संरक्षित कर अपने आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना रामसेवक सभा उद्देश्य रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें