Tuesday, April 16, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडआप पार्टी के सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड के तहत प्रदेशभर में आयोजित...

आप पार्टी के सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड के तहत प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहें संवाद कार्यक्रम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी को लेकर आम आदमी पार्टी ने सशक्त महिला सम्रद्ध उत्तराखंड अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत पूरे राज्य में 350 से अधिक मातृशक्ति कार्यक्रम होंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया कि 24 दिसंबर से राज्य में सशक्त महिला समृद्धि उत्तराखंड अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत राज्य के विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं से संवाद कर उन्हें केजरीवाल की चौथी गारंटी महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे। इस गारंटी के बारे में जानकारी की दी जाएगी और महिलाओं के पंजीकरण भी कराए जाएंगे।
24 दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान में 10 दिन तक पूरे प्रदेश में 350 से मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिसमें दिल्ली से अतिशी, गीता रावत और वंदना कुमारी विशेष रूप से शामिल होंगी। शुक्रवार को हल्द्वानी और काशीपुर में महिलाओं से संवाद किया गया। 25 दिसंबर को राजपुर, कैंट, विकासनगर और सहसपुर में कार्यक्रम किया गया वहीं 26 दिसंबर को रायपुर, मसूरी और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें