Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडदेहरादून– मुख्यमंत्री धामी ने निभाया अपना वादा , सफाई कर्मचारियों के मानदेय...

देहरादून– मुख्यमंत्री धामी ने निभाया अपना वादा , सफाई कर्मचारियों के मानदेय में की इतनी बढ़ोतरी

देहरादून। मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होते ही पुष्कर सिंह धामी लगातार कर्मचारियों और आमजन के हित में कई फैसले ले रहे हैं। इसी के क्रम में अब मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न श्रेणियों के सफाई कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश के 6 हजार पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने को अपनी मंजूरी दे दी हैं जिसके लिए बकायदा सरकार ने शासनादेश भी जारी कर दिया हैं।
सीएम के इस फैसले से सभी पर्यावरण मित्र बेहद खुश हैं।
गौरतलब हो की विधानसभा चुनाव से पहले 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की तमाम समस्याओं से अवगत करवाया था। उस समय मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपया प्रतिदिन करने की घोषणा की थी। जिसके बाद अब विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही धामी ने सफाई कर्मचारियों से किया गया अपना वादा पूरा किया और उन्हें मानदेय की बढ़ोतरी की सौगात दी।
इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। जिसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें