रजिस्ट्रार कार्यालय पर अचानक पहुंचे सीएम धामी! अधिकारियों में मचा हड़कंप

Spread the love

प्रदेश के सीएम धामी के रजिस्ट्री देहरादून स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। रिकॉर्ड रूम में गड़बड़ियां एवं रजिस्ट्रियों में छेड़छाड़ की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसके बाद सीएम धामी यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे।

प्रदेश मुख्यालय देहरादून स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में हुई गड़बड़ियों एवं रजिस्ट्रियों में की जाने वाली छेड़छाड़ का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कलक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सीएम धामी रजिस्ट्री कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून सोनिका भी मौजूद रहीं।


Spread the love