उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
गाजियाबाद स्टैबिंग केस: सलीम वास्तिक जिंदगी की जंग लड़ रहे
उत्तराखंड हादसा अलर्ट: उत्तरकाशी नदी दुर्घटना में दो की मौत
सेवा मामलों में नियम आधारित प्रशासन पर हाईकोर्ट का समर्थन
जसपुर में ग्रामीण हिंसा से लोग स्तब्ध
शराब केस में आप नेताओं के पक्ष में दिल्ली कोर्ट का फैसला
बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: उत्तराखंड में आज विद्युत दरों पर जनसुनवाई, जानें कैसे दर्ज करें आपत्ति
पौड़ी के 331 और बागेश्वर के 73 घोस्ट विलेज पर विशेष फोकस, 30 हजार गणना ब्लॉकों में होगा उत्तराखंड का विभाजन
पाक-अफगान टकराव: जमीनी लड़ाई और हवाई हमले जारी