देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है।
Trending
मां की मौत के बाद रुद्रपुर में चौंकाने वाली घटना
थोक पाठ्यपुस्तक धोखाधड़ी उजागर: रुद्रपुर प्रशासन ने निजी स्कूलों को अनधिकृत विक्रेताओं से एनसीईआरटी किताबें खरीदने के प्रति चेताया
जनता की जरूरतों का विस्तृत मूल्यांकन: मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा प्रशासन को लंबित बुनियादी ढांचा मांगों के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए
उत्तराखंड की आत्मा का संरक्षण: राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने मनाई फूलदेई
नेपाल की खाई में बस गिरने से श्रद्धालुओं की मौत
चम्पावत में आपातकालीन कार्डियोवस्कुलर सेवाएं: सीएम धामी ने हृदय रोगियों के पारगमन के लिए एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट वाहन को हरी झंडी दिखाई
लोकगीतों और फूल अर्पण के साथ शुरू हुआ फूलदेई उत्सव
रुद्रप्रयाग के मैदानों में बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन पहाड़ी रास्तों में भूस्खलन की चेतावनी भी हुई सक्रिय
उत्तराखंड की आत्मा का संरक्षण: राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने मनाई फूलदेई
- by News Desk
- Mar 15, 2026