नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अहिल्यानगर जिले के वडगांव पान गांव में एक छह साल की बच्ची पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं हर कोई स्तब्ध है। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची अपने स्कूल से घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले उससे किसी पते के बारे में पूछने का बहाना किया और जैसे ही बच्ची रुकी, उसने उसके चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हमले के बाद बच्ची किसी तरह भागकर वापस अपने स्कूल पहुंची, जहां शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर लोणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में संगमनेर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने लोणी-संगमनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
शिप्रा नदी नए मोटर पुल का निरीक्षण: मुख्य सचिव का नैनीताल क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान
UPCL और UJVNL प्रबंध निदेशक भूमिकाओं के लिए उत्तराखंड सरकार की सेवा विस्तार हटाओ नीति को समझना
मामले की जांच में जुटी पुलिस
यमुना घाटी क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में तैनात हुए डॉ. आजम अकील
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों का वार्षिक बजट पारित: आज नए सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों पर दिया गया विशेष जोर
क्षेत्रीय आपदा मॉक ड्रिल के दौरान चमोली और मसूरी में पुलिस तथा स्वास्थ्य विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण
उत्तराखंड में मौसम के उतार-चढ़ाव और मौसमी वायरल संक्रमण के खतरों के कारण स्वास्थ्य चेतावनी जारी की गई
वरिष्ठ अधिकारियों के लिए सेवा विस्तार नीतियों पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पुनर्विचार क्यों कर रहे हैं