नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
भाजपा विधायकों का आक्रामक रुख: क्या सत्र के दौरान अपनी ही सरकार की मुश्किलें बढ़ाएंगे सत्ता पक्ष के सदस्य?
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
मसूरी के किसानों के लिए सुखद संकेत: कृषि मंत्रालय की नई रिपोर्ट में उत्पादन क्षमता बढ़ने का खुलासा
नैनीताल में ग्लेनमोर हेरिटेज आग पर फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई
नैनीताल में संदिग्ध मौत की पुलिस जांच
रानीबाग एचएमटी: खंडहर से आईटी हब बनने की पूरी कहानी, सीएम धामी ने शुरू की विकास की नई पारी
भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में विशेष ड्रिल का आयोजन: मलबे में दबे लोगों को बचाने का होगा अभ्यास
भ्रष्टाचार मुक्त यूपीसीएल का लक्ष्य: संपत्ति विवरण जमा करने की अनिवार्यता से संस्थान में बढ़ेगी बड़ी पारदर्शिता