नई दिल्ली। टीम इंडिया ने रविवार कारे नया इतिहास रच दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस बीच एक ऐसा संदेश सामने आया है, जिसने फैंस को खासा उत्साहित कर दिया है। अक्सर सोशल मीडिया पर खामोश रहने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया को खास अंदाज में बधाई दी है। उनका ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं और अब उन्होंने करीब दो साल बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जीत के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सराहना की। उन्होंने लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैन्स को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। कोच साहब मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है, मुस्कान के साथ तेजी एक जबरदस्त कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। मजे करो दोस्तों। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस भी अपने चहेते कप्तान की इस पोस्ट पर जमकर लाइक, कमेंट्स और शेयर कर रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार साल 2007 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2024 में भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार चैंपियन बनी। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रन से मुकाबला जीतकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया।
Trending
राजनीतिक टकराव के बीच शुरू हुआ उत्तराखण्ड बजट सत्र
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने संयम की अपील की
न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत पर धोनी की सराहना
उत्तराखण्ड हाईवे पर टक्कर के बाद भड़की भीषण आग
उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2026: भराड़ीसैंण में राज्यपाल के संबोधन से होगा लोकतंत्र के पर्व का आगाज़
दिल्ली होली घटना: पड़ोसियों का विवाद बना हत्या का मामला
मुख्यमंत्री धामी का डिजिटल संकल्प: उत्तराखंड पुलिस और न्याय प्रणाली बनी देश की सबसे हाईटेक सिस्टम
LUCC स्कैम में आरोपी के पेश न होने पर कोर्ट की कार्रवाई