मेरठ। यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में ईद के दिन ग्राम प्रधान सहीदू के दो सगे भाई भूरा और सैमुद्दीन की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस वारदात से गांव में मातम और तनाव का माहौल व्याप्त है। आज रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपियों के घरों में आग लगाने की भी कोशिश की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत कब्रिस्तान में हुई एक मामूली कहासुनी से हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठी। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियारों से जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें भूरा और सैमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक करने से इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। इस बीच फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की और साक्ष्य जुटाए। एक आरोपी के घर में आग लगाने के प्रयास की भी सूचना हैए जिसे पुलिस ने समय रहते काबू कर लिया। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ आशुतोष कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। दोपहर तक शवों को सुपुद-ए-खाक नहीं किया गया था, हांलाकि कुछ लोग परिजनों को समझाने में जुटे थे। वहीं इस मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
Trending
सचिवालय में सोमवार को उत्सव का माहौल: नए मंत्रियों के स्वागत और पदभार ग्रहण समारोह की तैयारियां हुईं पूरी
खेल और उत्साह का संगमः रुद्रपुर में बैंक ऑफ इंडिया की स्पोर्ट्स मीट में क्रिकेट, बैडमिंटन से लेकर टेबल टेनिस तक दिखा जोश
टैंक सफाई से रायपुर में त्रासदी
मेरठ में झड़प बनी जानलेवा, दो भाइयों की मौत
राजनीतिक वजन और क्षेत्रीय प्रभाव: नए मंत्रियों के विभाग आवंटन में इन मानकों का रखा जाएगा ध्यान
सड़क सुरक्षा के लिए नई तकनीकी का उपयोग: उत्तराखंड में एएनपीआर कैमरों से यातायात प्रबंधन होगा सुगम
जन-जन की सरकार का संकल्प: परेड ग्राउंड के मंच से मुख्यमंत्री धामी करेंगे भविष्य की नई घोषणाएं
आयुक्त अनुराधा पाल की टीम का शानदार प्रदर्शन: सात जिलों में आवंटन की चुनौतियां हुईं समाप्त