नोएडा। यूपी के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई। युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम दोनों ने क्यों उठाया और पिस्तौल उनके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
Trending
रुद्रपुर में गूंजे ‘हर-हर महादेव’: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भव्य त्रिशूल का अनावरण, 100 करोड़ से अधिक योजनाओं का लोकार्पण
दून में कानून व्यवस्था पर सियासी संग्राम: सड़कों पर उतरा कांग्रेस का हुजूम, पुलिस मुख्यालय को घेरा, 16 फरवरी को राजभवन घेराव की चेतावनी
एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल माफिया का पर्दाफाश: रिमोट एक्सेस से पास कराने का खेल, 10 लाख में डील, दो गिरफ्तार
नोएडा में बंद कार का रहस्य: गोली लगे मिले युवक-युवती के शव
उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक: तीन महामंत्री बाहर, बहुगुणा-तीरथ गैरहाज़िर, 2027 चुनावी रणनीति पर मंथन
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून में ‘भीष्म’ को रणनीतिक नीति हब के रूप में लॉन्च किया
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा को टेक आधारित निगरानी सिस्टम
भीमाशंकर लिंग ने शिष्य केदार लिंग को बनाया केदारनाथ का 325वां रावल