कानपुर। यूपी के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है, बल्कि आक्रोश भी पैदा कर दिया है। दरअसल, कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के कई लोग नाराज हो गए और महंत के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से निकालकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मंदिर के महंत को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। रविवार देर रात जब महंत मंदिर परिसर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते हैं। इधर मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महंत को भीड़ से बचाकर रावतपुर थाने ले आई। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। महंत ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending
दीवान सिंह कनवाल के निधन से उत्तराखण्ड शोक में
पैसिव इच्छामृत्यु केस में मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया चर्चा में
कई भारतीय शहरों में गैस सिलेंडर के लिए कतारें
उत्तराखंड के विकास में अग्निवीरों की भूमिका: 10% क्षैतिज आरक्षण के साथ युवाओं को स्वरोजगार के अवसर
यूसीसी संशोधन अध्यादेश 2026: उत्तराखंड में खून के रिश्तों में लिव-इन रहने वालों को अब सीधे जेल
बदरी- केदार में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक, बीकेटीसी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास
शिक्षा निदेशक के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य: राज्य स्तरीय मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिलों को निर्देश
सत्यापित डेटाबेस 'देवभूमि परिवार' की स्थापना: विभागों के बीच सुरक्षित डेटा विनिमय की व्यवस्था होगी विकसित