अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय गायक दीवान सिंह कनवाल का आज बुधवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 65 वर्ष की आयु में अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम संगीत प्रेमियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि दीवान सिंह कनवाल 2021 में जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा से सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह कुमाऊंनी लोकगीतों के सृजन और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। उनका लोकप्रिय गीत ‘दुई दिना का ड्यार शेरूवा यो दुनी मैं, न त्यार न म्यार शेरूवा यो दुनी में’’ लोगों के बीच बेहद चर्चित रहा। उनकी आवाज में कुमाऊं की वादियों की मिठास, पहाड़ों की संवेदना और लोकजीवन की गहराई साफ झलकती थी। उन्होंने ‘आज कु छै मैत जा’, ‘हिट मेरी रंगीली’, ‘त्यार पहाड़, म्यार पहाड़’, जैसे कई गीतों के माध्यम से कुमाऊंनी लोकसंगीत को नई पहचान दिलाई।
Trending
पीरियड्स लीव मुद्दा नीति बनाने के लिए सरकार के पास
एसएसपी और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
उत्तराखण्ड में गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान
अमेरिका-ईरान युद्ध बढ़ने से वैश्विक चिंता
धारचूला की महिला का प्रमाण पत्र रद्द होगा? जांच के बाद सरकार लेगी बड़ा और कड़ा फैसला
पीसा नमक और कोदे का आटा: भराड़ीसैंण विधानसभा के बाहर ग्राहकों की भारी मांग और सीमित समय
शिव अरोड़ा ने नियम 300 के तहत रखी अपनी बात: जनसंख्या नियंत्रण कानून को बताया राज्य का भविष्य
एटीएम कार्ड स्वाइप किया पर पैसे नहीं मिले: एसबीआई के खिलाफ देहरादून में उपभोक्ता की ऐतिहासिक जीत