नई दिल्ली। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह उस वक्त विवादों में आ गया, जब भावी पत्रकारों को मंच से सम्मान मिलने की जगह उपेक्षा का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में करीब 275 छात्रों को डिग्री दी जानी थी, लेकिन मंच से केवल लगभग 10 मेडल विजेताओं को ही बुलाया गया, जबकि बाकी छात्र अपने परिवार के साथ नीचे बैठे रह गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले ही छात्रों को परिवार सहित आने का निमंत्रण दिया था और पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने की अनिवार्यता भी तय की थी। ऐसे में छात्र पूरे उत्साह और तैयारी के साथ पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें मंच से नहीं बुलाया गया, तो यह उनके लिए सम्मान के बजाय निराशा और अपमान का कारण बन गया। छात्रों का साफ कहना था कि अगर सभी को मंच से डिग्री नहीं देनी थी, तो पहले ही इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी।
इसी बीच जब छात्रा सारा इस्माइल को बाद में मंच पर बुलाया गया, तो उन्होंने गुस्से और तंज भरे अंदाज में कहा, “एचजेयू का बेइज्जती करने के बाद इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया।” यह एक वाक्य पूरे बैच की नाराजगी का प्रतीक बन गया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे पत्रकारिता के मंच से निकली सबसे सटीक प्रतिक्रिया बता रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल Haribhau Bagde और डिप्टी सीएम Prem Chand Bairwa की मौजूदगी रही। लंबे भाषणों के बाद जब समारोह लगभग समाप्त कर दिया गया और छात्रों को मंच से नहीं बुलाया गया, तो गुस्सा फूट पड़ा। वीआईपी मेहमानों के जाने के बाद छात्रों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद प्रशासन को अपना फैसला बदलना पड़ा और डिप्टी सीएम को दोबारा मंच पर बुलाकर छात्रों को एक-एक कर डिग्री दी जाने लगी।
हालांकि तब तक मामला सिर्फ डिग्री देने का नहीं रह गया था, बल्कि यह सवाल खड़ा हो चुका था कि क्या सम्मान भी विरोध के बाद ही मिलेगा। यह पूरी घटना एक बड़ी विडंबना को उजागर करती है, जहां पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे छात्रों को ही अपनी बात रखने के लिए विरोध का सहारा लेना पड़ा। मंच पर पत्रकारिता की बातें हुईं, लेकिन उसी मंच से संवाद और संवेदनशीलता गायब नजर आई और शायद यही इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा कटाक्ष बन गया।
Trending
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून शहर में रामनवमी समारोह और कन्या पूजन के दौरान सुशासन की नींव के रूप में भगवान राम की नैतिकता पर दिया जोर।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की अस्थिरता से उत्पन्न किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु पीएम मोदी शुक्रवार को अंतर-राज्यीय सहयोग और संसाधन साझाकरण पर देंगे जोर।
जयपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह बना विरोध का मंच
उत्तरी हरिद्वार में आध्यात्मिक भूमि पर बढ़ते अवैध व्यवसायों ने बुजुर्ग निवासियों और पारंपरिक हिंदू धार्मिक संगठनों तथा संतों में बढ़ाई चिंता।
उत्तराखंड सीएम धामी ने विस्थापित परिवारों हेतु न्याय सुनिश्चित करते हुए इस वर्ष रानीपोखरी लॉ यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट निर्माण योजनाओं को बढ़ाया आगे।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अब हवाई मार्ग से दूरस्थ पिथौरागढ़ से जुड़ी सीएम धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एलाइंस एयर उड़ान का किया उद्घाटन।
भारत फ्यूल न्यूज: पेट्रोल-डीजल महंगे, LPG संकट गहराया
धामी कैबिनेट ने तदर्थ नियमितीकरण और अशासकीय शिक्षकों के सेवा वर्षों के लंबित मुद्दों को सुलझाने की दिशा में बढ़कर शिक्षा क्षेत्र को दी प्राथमिकता।