Thursday, March 28, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडमहिला हॉकी राज्य टीम चयन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू, इन दस्तावेजों...

महिला हॉकी राज्य टीम चयन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू, इन दस्तावेजों के साथ पहुँचे खिलाड़ी

हल्द्वानी। सब जूनियर महिला, जूनियर महिला व सीनियर महिला हॉकी राज्य टीम की चयन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो रहीं है। सभी खिलाड़ी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ हल्द्वानी स्टेडियम पहुँचे।

हॉकी उत्तराखंड के सचिव किशोर सिंह बाफिला ने पत्र जारी करते हुए कहा कि 27 अप्रैल से 8 मई तक इम्फाल में सब जुनियर, 23 मार्च से तीन अप्रैल तक काकिनाड़ा में जूनियर महिला व 22 अप्रैल से तीन मई तक भोपाल में सीनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए सभी खिलाड़ी 18 फरवरी को हल्द्वानी स्टेडियम में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी प्रमाण पत्र, कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र व दो फोटो लेकर हल्द्वानी स्पोर्टस स्टेडियम में चयन के लिए पहुंचे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें