Friday, June 2, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडनैनीताल: प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कैलाश पंत ने मातृ शक्ति का आह्वान कर...

नैनीताल: प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कैलाश पंत ने मातृ शक्ति का आह्वान कर कहा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होती है

नैनीताल। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने मातृ शक्ति का आह्वान किया है कि वह आगामी विधान सभा के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पूरी ताकत के साथ केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुचाएंगे। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होती है।

शुक्रवार को नैनीताल क्लब के शैले हाल में 58 विधान सभा महिला मोर्चा के अधिवेशन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे कैलाश पंत ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से चुनाव में जिस प्रत्याशी को टिकट दिया जाए वह उसका पूरी तरह से प्रचार प्रसार करें। अपने संबोधन में पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलायी गयी जन धन योजना पूरी तरह से कारगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है जिसका महलिाएं लाभ उठा रही हैं। कहा कि मोदी ने किसानों समेत समाज के हर तबके लिए जो कार्य किए हैं वह वाकई काबिले तारिफ हैं। वरिष्ठ नेत्री भावना मेहरा ने मातृ शक्ति का आह्वान किया कि वह चुनावी समर को देखते हुए प्रचार प्रसार में प्राथमिकता से जुट जाए। वरिष्ठ नेत्री रिना मेहरा ने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर महिलाओं को एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जुटना होगा। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ढैला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिला मोर्चा के जिला प्रभारी कमल नयन जोशी ने विस चुनाव में बूथ स्तर की महत्ता के बारे में बताया। वरिष्ठ नेत्री मोहनी पोखरिया, जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी तथा कार्यक्रम संयोजिका गजला कमाल आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल ने नगर मंंडल की ओर से सभी का स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री प्रगति जैन ने किया।

इस मौके पर सीएम के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, जीवंती भट्ट, तारा राणा, प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल, मोहन पाल, हरीश भट्ट, मनोज जोशी, अरुण कुमार, भानु पंत, विश्वकेतु वैद्य, प्रकाश आर्या, मोहित साह, तुसी साह, नीतू जोशी, भगवत रावत, कैलाश अधिकारी, शिवांशु जोशी, कलावती असवाल, आशा आर्या, संगीता पंत, आरती बिष्ट, दया सुयाल, कविता गंगोला,लता दफौटी आदि मौजूद थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें