Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडदेश में ई श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर,...

देश में ई श्रम पोर्टल रजिस्ट्रेशन में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर, जानिए कितने फीसदी श्रमिकों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

सरकार द्वारा ई श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई थी जिसमें अधिक से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में उत्तराखंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है , जबकि पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर उड़ीसा है। ऊधमसिंह नगर ने प्रदेश में रजिस्ट्रेशन के मामले में अव्वल होने के साथ ही अपना लक्ष्य भी हासिल कर लिया है। जिसके बाद राज्य में हरिद्वार और देहरादून दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।

आपको बताते चलें कि बीते दो वर्षों में कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का सरकार के पास कोई डाटा नहीं था। जिसके चलते करोना महामारी के समय केंद्र व राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सीधे तौर पर कोई लाभ नहीं दे सकीं। लॉकडाउन के समय श्रमिकों पर आर्थिक संकट छा गया था और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। केंद्र सरकार ने सोशल सिक्योरिटी एक्ट 2008 की भावना को दर्शाते हुए असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभांवित करने के लिए ई-श्रम पोर्टल की अक्टूबर 2921 से शुरूआत की थी। इसमें उत्तराखंड 28 लाख 36,892 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन 90.05 फीसदी कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि टारगेट 31,5,0240 लाख रजिस्ट्रेशन का था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें