Saturday, September 23, 2023
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तराखंड...

उत्तराखंड: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर दी यह सलाह

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते उत्तराखंड मौसम विभाग ने देवभूमि में 3 दिन यानी 24 जून से 26 जून तक तक रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज बारिश, बिजली और भूस्खलन की संभावना जताई है। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बीते दिन प्रदेश की राजधानी देहरादून में जमकर बारिश हुई थी। जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। तेज बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया था और तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा नदी किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्विट के जरिए लोगों से सावधानी बरतने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही निरंतर मौसम सूचना चेक करने को कहा है।

रेड अलर्ट मौसम की खतरनाक स्थिति का संकेत होता है। जिसका मतलब सचेत करने के लिए होता है कि आपको आपनी सुरक्षा का ध्यान रखना है और सभी नियमों का पालन करना है। बारिश के मौसम में रेड अलर्ट का मतलब बाढ़, तूफान या नुकसानदेह बारिश से होता है। रेड अलर्ट के बाद लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें