Thursday, May 16, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः पूर्व विधायक फस्वार्ण ने कांग्रेस प्रत्याशी जोशी के पक्ष में किया...

उत्तराखण्डः पूर्व विधायक फस्वार्ण ने कांग्रेस प्रत्याशी जोशी के पक्ष में किया प्रचार! घर-घर जाकर मांगे वोट, भाजपा पर साधा निशाना

लालकुआं। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में हर समाज के वोटरों को साधने में जुटी कांग्रेस ने कपकोट के पूर्व विधायक को मैदान में उतारा है। आज नगर के वार्ड नम्बर एक में कांग्रेस के कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जोशी के पक्ष में प्रचार अभियान चलाते हुए जनसम्पर्क किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की। साथ ही कांग्रेस की 5 गारंटी के पर्चे वितरण करते हुए लोगों को कांग्रेस की गारंटी के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने भाजपा के 400 पार के नारे पर कटाक्ष करते हुए अबकी बार भाजपा की 400 पर हार का नारा दिया है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें