Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः काशीपुर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी! कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नेता...

उत्तराखण्डः काशीपुर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी! कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नेता प्रतिपक्ष आर्य ने भरा जोश

काशीपुर। मिशन 2024 को लेकर कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज नैनीताल-उधम सिंह नगर लोक सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और उमंग का संचार किया। इस मौके पर काशीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय नव चेतना भवन में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, आदेश चौहान आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और कार्यशैली पर जमकर प्रहार किया। कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार तथा लचर कानून व्यवस्था से आम जनता काफी परेशान और त्रस्त है। जिसका जवाब जनता इस चुनाव में जरूर देगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें