देवभूमि उत्तराखंड वासियों के लिए बड़े गर्व व खुशी की बात है कि इस वर्ष 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2022 को राजपथ पर आयोजित होने वाली विभिन्न राज्यों की ऐतिहासिक झांकियों में एक बार फिर भव्यता से सजी देवभूमि उत्तराखंड की एक झांकी नजर आएगी। जी हां आपको बताते चलें कि इस वर्ष भगवान बद्री विशाल का बद्रीनाथ मंदिर , विश्वप्रसिद्ध टिहरी डैम , हेमकुंड साहिब , ऐतिहासिक डोबरा चांठी पुल से सजी देवभूमि उत्तराखंड की झांकी राजपथ पर नजर आने वाले है। जिसको राजपथ पर देखने के लिए उत्तराखण्ड वासियों को बेसब्री से इतंजार है। वहीं बता दें कि देवभूमि की इस झांकी का चयन 12 राज्यों में से हुआ है, जो की देवभूमि उत्तराखंड वासियों लिए बेहद हर्ष व गौरव की बात है। उत्तराखंड निर्माण के बाद 13 वीं बार उत्तराखंड की झांकी के गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड वासियों को बधाई दी है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल से सोशल मीडिया पर दी है।
आपको बता दे कि बीते वर्ष 2021 गणतंत्र दिवस के समारोह में राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी केदरखंड को शामिल किया गया था। जिसमें इस झांकी ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया था। उत्तराखंड को पहली इस झांकी के लिए पुरुस्कृत किया गया था।