Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के सूरज मेहरा भारतीय वायु सेना में बने फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, जानिए...

उत्तराखंड के सूरज मेहरा भारतीय वायु सेना में बने फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, जानिए सूरज के बारे में

उत्तराखंड चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी सूरज सिंह मेहरा ने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बन राज्य व जिले का मान बढ़ाया है। वायु सेना में फ्लाइंग लेफिनेन्ट बन सूरज का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे के लिए हुआ है। सूरज की इस सफलता पर इन्हें शुभकामनाएं देने वालो का तांता लग गया है।

सूरज ने 2019 में आईएएफ हैदराबाद से कमीशन प्राप्त किया है। सूरज बताते है की वह बचपन से ही वायु सेना में जाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की। शुक्रवार को राजस्थान में तैनात सूरज को पदोन्नति हो गई है। ट्रेनिग के बाद वह भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ाएंगे।

बता दें की सूरज मिडिल क्लास फैमली से है वह मूल निवासी थुवा माहरा के है। सूरज के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार है और मां गृहणी। सूरज ने प्राथमिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल लोहाघाट से प्राप्त की है, और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बाद सूरज का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में हो गया।

सूरज ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। सूरज की छोटी बहन मोनिका मेहरा पंतनगर कृषि विवि से बीएससी कर रहीं है। सूरज की बहन भी काफी मेधावी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें