Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडनैनीताल पहुंची खेल चेतना यात्रा का स्कूली बच्चों ने किया स्वागत

नैनीताल पहुंची खेल चेतना यात्रा का स्कूली बच्चों ने किया स्वागत

नैनीताल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देवभूमि खेल चेतना यात्रा शुक्रवार को नैनीताल पहुंची। इस मौके पर 150 स्कूली बच्चों ने डीएसए मैदान में यात्रा का स्वागत किया।
मालूम हो कि खेल जगत फाउंडेशन उत्तराखंड और खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कुमाऊं मंडल के उधम सिंह नगर से 25 मई को यात्रा का शुभारंभ किया गया था। यहां से यात्रा चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा होते हुए नैनीताल पहुंची। इसके बाद वापस उधम सिंह नगर जाकर यात्रा संपन्न होगी। खेल-जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी तरह गढ़वाल मंडल में 5 सितंबर से चमोली से यात्रा शुरू होकर पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून पहुंचेगी। बताया कि यात्रा का मकसद बच्चों में खेल भावना का विकास करना है और खेलों के प्रति उनमें उत्साह भरना है। इस दौरान यात्रा के सदस्यों ने डीएसए फ्लैट में मौजूद स्कूली बच्चों को खेल भावना के प्रति जागरूक किया। डीएसए मैदान की ओर से अनिल गरिया, राजेंद्र सिंह रावत, डॉ. नागेंद्र शर्मा, जानकी कनवाल, गोपाल खोलिया और डॉक्टर संतोष कुमार ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में अभय गोपाल गुप्ता सुमित सिंह पंकज जुब्रान बहादुर राम दीपक अभिषेक, राजकुमारराजकुमार मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें