Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
Homeअपराधरामनगरः पीरूमदारा की मधुवन कॉलोनी में चोरों का आतंक! रात को जागकर...

रामनगरः पीरूमदारा की मधुवन कॉलोनी में चोरों का आतंक! रात को जागकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ आक्रोश

रामनगर। रामनगर के पिरूमदारा चौकी के अंतर्गत आने वाली मधुवन कालोनी में लंबे समय से लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के खिलाफ बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि वे रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे खुद चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि पुलिस आखिर कर क्या रही है? जो पुलिस को करना चाहिए वो हम कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि देर रात भी चोर कालोनी में घुस गए थे, वहीं चोरों की चहलकदमी सीसीटीवी में देखी तो सभी ग्रामीणों ने सतकर्ता दिखाते हुए 2 चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार उनके क्षेत्र में चोरियां हो रही है और पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त तक नही करती। उन्होंने कहा कि वे रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किये हैं। साथ ही ग्रामीणों ने ये भी कहा कि पिरूमदारा का क्षेत्र इतना बड़ा क्षेत्र है और पिरूमदारा चौकी में स्टाफ बहुत कम है। उन्होंने चौकी में स्टाफ बढ़ाने की मांग भी की है। मामले में पिरूमदारा चौकी के चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। कहा कि एक चोरी का पूर्व में खुलासा भी किया है। कहा कि देर रात ग्रामीणों द्वारा 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा है जिसको लेकर इनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें